संत जोसेफ के रुचिर गुप्ता ने 10th क्लास में 97 फीसदी अंक हासिल कर पाया दूसरा स्थान
महोबा सीबीएसई की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में महोबा के संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र रुचिर गुप्ता ने 97 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। रुचिर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजन को दिया। रुचिर ने बताया कि दादा जी और पापा जी यही समझते थे कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नही होता है। मेहनत कर के ही सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि वह 8 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। निरंतर परिश्रम से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत कम किया। उन्होंने बताया सोशल मीडिया का प्रयोग दिन में 30 मिनट ही करते थे। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। रुचिर की इस सफलता से घर में खुशियां मनाई जा रही है।

