Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 14, 2024

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक निलंबित

 प्रतापगढ़। जिले के बेलखरनाथधाम विकास खंड के मिडिल स्कूल पूरेबोधराम मैनहा में तैनात आरोपी शिक्षक उदयराज यादव को निलंबित कर दिया गया है। पट्टी कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 


दो दिन पहले आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षक घर छोड़कर फरार है।

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link