Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 28, 2024

Bihar news: कैसे पढ़ेगी बिटिया, मनचलों ने बढ़ाई परेशानी

 भागलपुरः पंचायत सीमांकन के बाद कई छात्र-छात्राओं के स्कूल की दूरी पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। जिसको लेकर स्कूल आने-जाने में छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। ताजा मामला सबौर प्रखंड से जुड़ा हुआ है। दरअसल पंचायत सीमांकन के बाद बरारी ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को नामांकन के लिए इंटर उच्च स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर से टैग किया गया था। ज्यादातर छात्राएं विद्यालय नामांकन भी ले चुकी हैं। लेकिन अब नामांकन लेने के बाद छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल एक दर्जन छात्राओं के घर से स्कूल की दूरी तीन किलो मीटर है। जिसमें लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर का इलाका सुनसान बगीचा वाला क्षेत्र है। जिसमें मनचलों का अड्‌डा होने के कारण सुबह-सुबह जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसी जाती है। इससे परेशान होकर शनिवार को दर्जन छात्राओं द्वारा अपने नामांकन को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बताया कि तो सुबह-सुबह स्कूल जाना होता है। सुबह से ही रास्ते में मनचले गुट बनाकर खड़े रहते हैं। इस दौरान मनचले गलत कमेंट करते हैं। 



धमकियां देते हैं। कई बार स्कूल के प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई निदान नहीं निकला। अगर हम लोगों का स्थानांतरण नहीं किया गया तो हम लोग की पढ़ाई छोड़ देंगे। इसलिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास आवेदन देने आए हैं, ताकि हमें दूसरे स्कूल में नामांकन की अनुमति मिले।


Bihar news: कैसे पढ़ेगी बिटिया, मनचलों ने बढ़ाई परेशानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link