Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 28, 2024

Primary ka master Bihar: बीईओ चार मिनट में 11 किमी दूर विद्यालयों का कर लेते हैं निरीक्षण, इतने समय में ड्रेस भी कर लेते हैं चेंज

 शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। विद्यालयों का निरीक्षण डीईओ, डीपीओ, बीईओ से लेकर कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी कर रहे हैं। इसी क्रम में रजौली बीईओ दिगम्बर ठाकुर भी रजौली प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन वे इतने एडवांस हैं कि 13 मिनट के भीतर 20 किमी की दूरी पर स्थित तीन विद्यालयों का निरीक्षण आराम से कर लेते हैं और इसी अवधि में अपनी ड्रेस भी बदल लेते हैं। बीईओ की इस तत्परता से हर कोई आश्चर्यचकित है।



क्योंकि इतने कम समय में इतनी दूरी की तीन विद्यालयों का निरीक्षण या यूं भी सिर्फ सफर तय करना अविश्वसनीय है। बीईओ के इस एक्टिविटी की न केवल रजौली में चर्चा हो रही है बल्कि जिले में शिक्षकों व अन्य अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल विभाग के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान नोटकैम एप के माध्यम से निरीक्षणकर्ता को विद्यालय जाकर शिक्षकों के साथ सेल्फी लेना है। निरीक्षणकर्ता को सुबह 6 बजे से प्रेशर बीईओ विभाग कोशिश अनुसार निरीक्षण शेयर किया का कि वे टाइम किए गए


7 बजे के बीच कमसे कम 2 विद्यालयों का निरीक्षण करना अनिवार्य है। उक्त निर्देश के आलोक में या शिक्षा विभाग के एसीएस का खौफ कहें या काम का अत्याधिक से मानसिक तनाव रजौली टास्क पूरा करने के चक्कर में की आंखों में धूल झोंकने की करने लगे हैं। जानकारी के वे शुक्रवार को विद्यालयों की से संबंधित फोटो ग्रुप में किए। लेकिन उनके द्वारा शेयर गया फोटो ही उनके लिए जी जंजाल बन गया। बताया गया नोटकैम एप की सेटिंग्स में और डेट बदलकर निरीक्षण हैं। लेकिन एडिटिंग में वे भूल कि शुक्रवार को उर्दू विद्यालय बंद रहता है। इसमें भी उनकी पोल


तब खुली जब वायरल फोटो में उर्दू विद्यालय अमावां में सुबह 6:22 में उजला शर्ट पहने हुए हैं। जबकि उसी दिन सुबह 6:18 में वे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धामुचक में भूरा या काला रंग का शर्ट पहने दिख रहे हैं। इतना ही नहीं सुबह 6:31की फोटो उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरीबा की सेल्फी में वही भूरा या काला शर्ट पहने दिख रहे हैं। लोग बताते हैं कि धामूचक से अमावां की दूरी 10-11 किमी है जो बीईओ द्वारा 4 मिनट के भीतर निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया और कपड़े भी बदल लिए गए। इसी तरह 9 मिनट के भीतर वे अमावां से गरीबा भी पहुंच गए, इस दौरान भी कपड़े बदल लिए और निरीक्षण भी कर लिया।

Primary ka master Bihar: बीईओ चार मिनट में 11 किमी दूर विद्यालयों का कर लेते हैं निरीक्षण, इतने समय में ड्रेस भी कर लेते हैं चेंज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link