बेलदौर प्रखंड के नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय इतमादी में एचएम के विलंब से आने से आक्रोशित ग्रामीणों शुक्रवार को विद्यालय के प्रवेश द्वार में ताला जड़कर एचएम के तबादला की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक विद्यालय के एचएम अमित कुमार के प्रत्येक दिन विलंब से विद्यालय पहुंचने व वर्ग कक्ष के संचालन के बजाय कार्यालय में बैठे रहने का आरोप लगाते हुए अभिभावक व ग्रामीणों ने उक्त एचएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि शुक्रवार को एचएम सुबह 7:20 बजे पहुंचे थे। उनके आते ही वहां पहले मौजूद ग्रामीण व अभिभावकों
ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय वार्ड सदस्य बिजली शर्मा, पंकज पटेल, राजीव कुमार, शिबू पटेल एवं अन्य ने बताया कि अमित कुमार को प्रधानाध्यापक बनाए जाने के बाद से विद्यालय का की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इस भीषण गर्मी में भी वर्ग कक्ष में पंखा नहीं लगाया गया है। जिससे वर्ग कक्ष
के बच्चे परेशान रहते है। ग्रामीणों ने मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं देने, कई वर्षों से विद्यालय का रंग रोगन नहीं करवाने सहित कई अन्य आरोप लगाते रहे। इधर मामले में प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार यादव ने बताया ग्रामीणों का आरोप बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

