Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 19, 2024

सरकारी नौकरी : चुनाव बाद आएगा एमटीएस के पदों पर भर्ती का विज्ञापन

 प्रयागराज। मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन चुनाव बाद आएगा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के कैलेंडर के अनुसार इसका विज्ञापन इसी महीने आना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते प्रक्रिया कुछ दिन के लिए टाल दी गई है। 



इस भर्ती के जरिये केंद्र सरकार के विभागों में युवाओं का चयन होता है। एसएससी के कैलेंडर के अनुसार एमटीएस और हवलदार के पदों पर भर्ती का विज्ञापन सात मई को जारी होना था। यह भर्ती करीब दो हजार पदों के लिए संभावित है। पिछले वर्ष इसके जरिये एमटीएस और हवलदार के 1788 पदों पर भर्ती हुई थी। 


वह भर्ती दिसंबर 2023 में पूरी कर दी गई थी। चुनाव के चलते मई में होने वाली सीएपीएफ एसआई और सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा भी टाली जा चुकी है। जून के पहले पहले हफ्ते में होने वाली जेई की परीक्षा भी एक दिन आगे बढ़ा दी गई थी। चार जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी। 


पांच, छह और सात जून को जेई की परीक्षा होगी। उसके बाद सेलेक्शन पोस्ट और एसआई भर्ती की

 परीक्षा होगी

सरकारी नौकरी : चुनाव बाद आएगा एमटीएस के पदों पर भर्ती का विज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link