Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 19, 2024

RO-ARO पेपर लीक में आरोपियों पर कसेगा दोहरा शिकंजा

 प्रयागराज, लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में आरोपियों पर दोहरा शिकंजा कसने वाला है। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा करने वाली कौशाम्बी पुलिस ने पकड़े गए दस आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। 




वहीं, सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे की जांच कर रही एसटीएफ जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करने वाली है। अभी इस केस में सुभाष प्रकाश की तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को कराई गई थी। पेपर लीक होने पर आयोग के सचिव ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस का लखनऊ एसटीएफ और कौशाम्बी पुलिस ने खुलासा किया। मेरठ में भी जांच जारी

 है।


RO-ARO पेपर लीक में आरोपियों पर कसेगा दोहरा शिकंजा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link