Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 19, 2024

Primary ka master Bihar: सोशल मीडिया पर शिक्षकों ने बताये अनुभव ... आज पता चला कि गांवों में शौचालय नहीं बने एक बच्चा तो खेत में बैठे-बैठे बोल दिया गुड मॉर्निंग

 नयी टाइमिंग के साथ गुरुवार को बिहार के स्कूल खुले. स्कूल की नयी टाइमिंग पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो दिनों से बहस छिड़ी हुई है. लेकिन सोमवार को एक्स पर यह मुद्दा छाया रहा. शाम होते-होते कई तहर की बातें सामने आने लगीं. जल्दबाजी में स्कूल पहुंचने के चक्कर में कई शिक्षकों का एक्सिडेंट हो गया, तो कई छात्रों की तबीयत खराब हो गयी. बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत लगभग सभी जिलों के एक्स पर ट्रेंड होती रही. इसके साथ ही स्कूल टाइमिंग को लेकर शिक्षक भी एक्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. एक शिक्षिका श्वेता ने लिखा है कि 'आज पता चला कि बहुत से गांवों में अब भी शौचालय नहीं बने हैं. एक बच्चा तो खेत में बैठे-बैठे गुड मॉर्निंग मैडम बोल दिया' दूसरे यूजर प्रियंकर ने लिखा है कि 'देख रहा है बिनोट- कैसे-कैसे



स्कूलिंग टाइम रखा जा रहा है, ताकि बच्चे स्कूल नहीं पहुंचें, छह बजे तो अधिकतर लोग तो सोते रहते हैं. इसमें बहुत बड़ी साजिश लग रही है, क्योंकि यदि इन गरीब के बच्चे पढ़ लेंगे, तो नेताओं को दिक्कत हो जायेगी न' एक यूजर ने लिखा है कि शिक्षकों को सिर्फ मेंटल टॉर्चर किया जा रहा और बच्चों को स्कूल भूखे आने पर विवश किया जा रहा है. गरीब गुरबा के बच्चे मर भी जायें, तो किसी को क्या फर्क पड़ता है. वहीं, पियूष ने लिखा है कि 'शिक्षा विभाग का नाम बदल के प्रयोगशाला विभाग रख दीजिए. अलगे आदेश में चार बजे से ब्रम्हमुहूर्त में पठन-पाठन प्रारंभ कर गुरुकुल व्यवस्था को शुरू करें, जिससे बिहार विश्वगुरु बन जाये'.

Primary ka master Bihar: सोशल मीडिया पर शिक्षकों ने बताये अनुभव ... आज पता चला कि गांवों में शौचालय नहीं बने एक बच्चा तो खेत में बैठे-बैठे बोल दिया गुड मॉर्निंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link