Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 19, 2024

Primary ka master Bihar: शिक्षकों के सामने बड़ा संकट एक ही समय दो प्रशिक्षण

 सीवान. जिले के शिक्षक असमंजस में फंसे हुए है. उन्हें समान अवधि में दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का नोटिस मिला है. एक प्रशिक्षण सीतामढ़ी में तो दूसरा प्रशिक्षण सीवान में लेना है. ऐसे में शिक्षकों के सामने संकट है कि आखिर वे किस प्रशिक्षण में शामिल हों. मालूम हो कि कि राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद पटना के निदेशक द्वारा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए निर्देश जारी किया गया है. यह छह दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 में 18 मई तक सीतामढ़ी में निर्धारित है. यह पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण है. वहीं मंगलवार से लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को



लेकर द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें शामिल होना अनिवार्य बताया गया है. लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग जिला मुख्यालय में तो करीब 250 किलोमीटर सीतामढ़ी में विभागीय प्रशिक्षण है. इसको लेकर शिक्षक परेशान है. दोनों ट्रेनिंग एक साथ में शामिल होना संभव नही है. शिक्षक बीरेंद्र चौधरी, राजकुमार पासी, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार आदि शिक्षकों ने बताया कि दोनों ट्रेनिंग में शामिल होना संभव नहीं है. सरकार को इस पर विचार करते हुए आवासीय ट्रेनिंग की व्यवस्था चुनाव बाद करनी चाहिए

Primary ka master Bihar: शिक्षकों के सामने बड़ा संकट एक ही समय दो प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link