Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 11, 2024

कक्षा आठवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा

 Pratapgarh ,


पीड़ित छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। पति मुंबई शहर में परिवार के गुजर बसर के लिए गया है। विद्यालय का एक शिक्षक उसकी बेटी के साथ छह माह से अनैतिक व्यवहार कर रहा था। जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी।




 कोतवाली क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।



पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। पति मुंबई में रहते हैं। विद्यालय का एक शिक्षक उसकी बेटी के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा था, जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी बेटी ने विद्यालय में पढ़ने के लिए जाने से मना कर दिया। बोली की अब वह पढ़ाई नहीं करेगी। वजह पूछने पर छात्रा ने आप बीती सुनाई। रोते हुए बताया कि करीब छह माह से विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उसे अकेले में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया जाता है। 


स्कूल जाकर पीड़िता की मां ने उसकी टीसी मांगी लेकिन शिक्षक द्वारा नहीं दिया गया। जिसकी शिकायत उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर की। शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 


आरोपी शिक्षक घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार शिक्षक की विभागीय जांच कराई जा रही है। अभी एफआईआर की बात संज्ञान में नहीं आई है। यदि एफआईआर दर्ज हुई है तो शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।

कक्षा आठवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link