Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 11, 2024

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, आज व कल इन जिलों में बारिश की संभावना

 उत्तरप्रदेश- मौसम विभाग ने 10 से 13 मई के बीच मौसम में तेज बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है आगमी 3 दिनों में तेज झोकेदार हवाएं चलने और कई इलाकों में बारिश के आसार है, लखनऊ, बाराबंकी ,अयोध्या, सीतापुर ,मेरठ , गाजियाबाद बरेली,हरदोई ,लखीमपुर में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना।



आज इन जिलों में बारिश की संभावना

आज मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।


इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।



12 मई को प्रदेश के इन जिलों में बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में आंधी-बारिश के आसार हैं।


उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, आज व कल इन जिलों में बारिश की संभावना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link