Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 9, 2024

Primary ka master: तीन दिन तक विद्यार्थी नहीं आया स्कूल तो घर पहुंचेगा बुलावा

 पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 फीसदी निर्धारित की गई है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जुलाई से इसे हर हाल में लागू करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए ही तीन दिन लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चाें को चिह्नित कर उसे बुलाने के लिए स्कूल से एक बुलावा टोली उसके घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से आदेश आने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।

परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन व बच्चों की उपस्थिति बेहतर करने के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं तो शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके बावजूद विद्यालयों में उपस्थिति कम रह रही है।


ऐसे में स्कूल एवं शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने स्कूलों में 75 फीसदी औसतन उपस्थिति करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट है कि पंजीकृत छात्र-छात्राएं यदि तीन दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहते हैं तो उनके घर बुलावा टोली जाए, टोली में स्कूल के शिक्षक शामिल रहें।



शिक्षक अभिभावक से मुलाकात कर बच्चे के स्कूल न आने का कारण जाने। टोली के सदस्य अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चे को रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि छात्रों की अनुपस्थिति का कारण कुछ शिक्षकों का देर से आना या बिना सूचना के गैरहाजिर रहना भी हो सकता है। ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए।

.......

छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि तीन दिन तक स्कूल न आने वाले बच्चों के घर शिक्षकों को भेजा जाए। ऐसा न होने पर कार्रवाई भी की जाए।

- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

Primary ka master: तीन दिन तक विद्यार्थी नहीं आया स्कूल तो घर पहुंचेगा बुलावा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link