Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 30, 2024

जेएनयू देश का शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय, देखें टॉप टेन सूची

 इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) ने देश के शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को पहला स्थान मिला है, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है।



जेएनयू को 2024 में नंबर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट परफॉर्मेंस , टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेज एंड पेडागॉजी व अन्य श्रेणियों में सबसे ज्यादा 989.28 अंक हासिल किए हैं। आईआईआरएफ ने यूजीसी के अनुसार भारत में विश्वविद्यालयों को केंद्र सरकार के विश्वविद्यालयों, राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और राज्य निजी विश्वविद्यालयों में विभाजित किया है। सूची में यूपी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय क्रमश: तीसरे और पांच स्थान पर हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को सात आधारों पर 986.73 अंक मिले हैं।




शीर्ष 10 संस्थान


● जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय




● दिल्ली विश्वविद्यालय




● बनारस हिंदू विश्वविद्यालय




● जामिया मिल्लिया इस्लामिया




● अलीगढ़ मुस्लिम विवि




● यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद




● डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय




● पांडिचेरी विश्वविद्यालय




● पंजाब केंद्रीय विवि




● राजस्थान केंद्रीय विवि




इस आधार पर तय होती है रैंकिंग


1. प्लेसमेंट परफॉरमेंस




2. टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस एन्ड पेडागॉजी




3. रिसर्च




4. इंडस्ट्री इनकम एन्ड इंट्रीगेशन




5. प्लेसमेंट स्ट्रेटेजी एन्ड सपोर्ट




6. फ्यूचर ओरिएंटेशन




7. एक्सटर्नल परसेप्शन एन्ड इंटरनेशनल आउटलुक

जेएनयू देश का शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय, देखें टॉप टेन सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link