Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 6, 2024

मौके पर काम आएंगे ये 04 हेल्पलाइन नंबर......आपके लिए जानना जरुरी है!

 मौके पर काम आएंगे ये 04 हेल्पलाइन नंबर......आपके लिए जानना जरुरी है!

हेल्पलाइन नंबर अपातकालीन समय में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दुर्घटना के अलावा परेशानी या उत्पीड़न के मामले भी इन नंबरों पर रिपोर्ट कर सकते है। हर व्यक्ति को हमेशा ये नंबर अपने फोन में सेव करके रखने चाहिए। जानते है कौनसा नंबर किस स्थिति में काम आ सकता है...



1930: अगर कोई व्यक्ति आपको मैसेज / व्हाट्सएप या सोशल साइट्स पर गाली दे या फिर फोन कॉल करके धमकी दे। इसके अलावा आपके साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो साइबर क्राइम के हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करके इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।


✔ 1073: अगर किसी का रोड पर एक्सीडेंट हो जाए "तो रोड एक्सीडेंट इमरजेंसी सर्विस 1073 तुरंत कॉल करें। इस नंबर से आपको आपातकाल में मदद मिलेगी।


1915: अगर किसी दुकानदार, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स, कॉलेज अथवा स्कूल से वस्तुओं के बढ़ी हुई कीमत, गुणवत्ता, गारंटी व वारंटी या अन्य कोई भी समस्या हो तो राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर तुरंत कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराए।


✔ 1064: अगर कोई आईएएस, पीसीएस, पुलिस या अन्य कोई भी सरकारी अधिकारी/ सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे तो एंटी करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कॉल करें, तुरंत कार्यवाही होगी। भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह नंबर महत्वपूर्ण हैं।

मौके पर काम आएंगे ये 04 हेल्पलाइन नंबर......आपके लिए जानना जरुरी है! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link