Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 6, 2024

भर्तियों पर मंथन, आयोगों ने शासन को भेजा रिक्तियों का विवरण

 भर्तियों पर मंथन, आयोगों ने शासन को भेजा रिक्तियों का विवरण


प्रयागराज : मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों

के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती आयोगों एवं बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुके हैं। उस कड़ी में शासन ने प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोगों और बोर्डों को पत्र लिखकर रिक्त पदों के संबंध में जानकारी जुटाई है। ई-मेल पर एक जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक रिक्त पदों के मिले अधियाचन, उसके सापेक्ष की गईं भर्तियां और जारी भर्ती प्रक्रिया के पदों की जानकारी शासन को भेज दी गई है। इसकी समीक्षा कर लंबित और नई भर्ती के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।


इस संबंध में शासन के विशेष सचिव शशिकांत कनौजिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश विद्युत सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के सचिवों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा। उन्होंने रिक्त पदों के सापेक्ष मिले अधियाचनों पर की गई

और जारी कार्यवाही एवं 31 दिसंबर 2024 तक होने वाली भर्तियों के लिए जारी किए जाने वाले विज्ञापनों के संबंध में जानकारी कार्मिक सेक्शन की ई-मेल पर मंगाई। भर्ती आयोगों/ बोर्डों ने शासन को यह जानकारी भेज दी है कि एक जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक रिक्त पदों के संबंध में कितने अधियाचन प्राप्त हुए, उसके सापेक्ष कितने पदों पर चयन की कार्यवाही की गई और कितने पदों पर अभी प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही यह जानकारी भी ई-मेल पर दी गई है कि कितने अधियाचनों के सापेक्ष वर्तमान में विज्ञापन लंबित हैं और क्यों? यह भी बताया है कि 31 दिसंबर 2024 तक कितने पदों के लिए कुल कितने विज्ञापन होने हैं। इसमें अलग-अलग पदवार विवरण भी दिया है। इसके साथ ही एक अप्रैल 2022 से 30 जून 2024 तक चयनित हुए अभ्यर्थियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। माना जा रहा है कि बैकलाग जल्द खत्म करने के साथ नई भर्ती की तैयारी है।

भर्तियों पर मंथन, आयोगों ने शासन को भेजा रिक्तियों का विवरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link