Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 6, 2024

विद्यालय में छात्रों के पुनः प्रवेश के संबंध में आवश्यक सूचना

 

👉 विद्यालय में छात्रों के पुनः प्रवेश के संबंध में आवश्यक सूचना




➡️ ऐसे अभिभावक जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 से लेकर अब तक विद्यालय में अध्ययनरत बीच की कक्षाओं से बच्चों के नाम स्वेच्छा से टीसी के साथ हटवा लिए गए किंतु बाद में उनकी मन:स्थिति बदली और पुनः आपके विद्यालय में पुनः प्रवेश करने का आग्रह किया।


निम्न प्रक्रिया अपनाएं -


➡️ यह कहकर कि अब आपका नाम प्रेरणा पोर्टल से अथवा विद्यालय प्रवेश पंजिका से खारिज कर दिया गया है अब आपका दोबारा एडमिशन नहीं लिया जाएगा । कहकर लौटाया नहीं जाएगा।


➡️ ऐसे बच्चों को प्रेरणा पोर्टल पर उपरोक्त दिए गए रोलबैक ऑप्शन से सर्वप्रथम वापस करना है। 


➡️ क्योंकि विद्यालय प्रवेश पंजिका में पूर्व प्रवेशांक पर संबंधित बच्चे को खारिज किया जा चुका है अतः अब नवीन प्रवेशांक के साथ बच्चे का पुनः प्रवेश करें।


➡️ प्रवेश पंजिका में नवीन प्रवेशांक के सामने अंकित दिए गए निर्धारित कालम में पूर्व का प्रवेशांक भी अंकित करें।


➡️ अंत में प्रेरणा पोर्टल पर *SR एडिट* ऑप्शन से संबंधित बच्चे का नवीन प्रवेशांक दर्ज करते हुए सेव करें।


➡️ पुनः प्रवेश के लिए कहीं भी प्रवेश पंजिका में ओवरराइटिंग ना करें।

विद्यालय में छात्रों के पुनः प्रवेश के संबंध में आवश्यक सूचना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link