Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 3, 2024

राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 लखनऊ : राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि के रूप में अधिकतम 25 लाख रुपये का भुगतान होगा।



महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 50 प्रतिशत होने पर सरकार ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 16 लाख कर्मचारी इससे लाभांवित होंगे। सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी के रूप में अधिकतम धनराशि जो 20 लाख रुपये प्रदान किए जाने की व्यवस्था थी, उसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। वित्त विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link