Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 3, 2024

5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना



पडरौना। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक राय व मौसम वैज्ञानिक स्रुति बी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जनपद में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। साल में अब तक की सर्वाधिक बारिश हुई है। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान की आगामी एक सप्ताह की एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियश के बीच रहने की संभावना है। सुबह और शाम में सापेक्ष आर्द्रता क्रमशः 91 से 100 प्रतिशत और 53 से 86 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के दौरान 12 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई हवा चलने की संभावना है। बताया कि 3, 4 व 5 जुलाई को जिले के कई स्थानों पर घने बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link