Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 3, 2024

छह आइएएस अधिकारियों के तबादले

 लखनऊ प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छह आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण बनाए गए हैं।



 प्रतीक्षारत सूची में चल रहे अर्पित उपाध्याय को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ बनाए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं व चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाई गईं हैं

छह आइएएस अधिकारियों के तबादले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link