Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 2, 2024

ITR : इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते वक्त जानिए आपको कौन सा फॉर्म भरना है

 


ITR 01

_इस फॉर्म को सहज भी कहते हैं। यह मुख्य रूप से वेतनभोगियो के लिए होता है। साथ ही कुल आमदनी 50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसे सहज इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे भरना बहुत ही आसान होता है। यह फॉर्म भरने वालों की आय के निम्न स्रोत होने चाहिए -_


_■ वेतन, पारिवारिक पेंशन, ब्याज_


_■ एक घर से मिलने वाला किराया_


_■5000 रुपये तक की कृषि आय।_


_ITR 02_


_ये फॉर्म उन लोगों के लिए है, जिनकी सालाना आय 50 लाख से ज्यादा है। साथ ही जिनके पास एक से ज्यादा संपत्ति है या विदेश से आमदनी हो रही है। यह फॉर्म भरने वालों की आय के निम्न स्रोत होने चाहिए -_


_■ वेतन/पेंशन से आय_


_■ गृह संपत्ति से आय_


_■ अन्य स्रोतों से आय (लॉटरी से जीत और रेस के घोड़ों से आय सहित)_


■ कोई विदेशी आय होना

ITR : इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते वक्त जानिए आपको कौन सा फॉर्म भरना है Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link