Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 15, 2024

महिला शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

 उरई। महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद बुधवार को शव घर पहुंचा। जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने महिला को मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।



गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव निवासी ज्ञान सिंह आगरा में अध्यापक पद पर तैनात है। पत्नी सीमा भी आगरा में कार्यरत थी। सोमवार को पत्नी के गर्भावस्था में पेट में इंफेक्शन की वजह से नोयडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शव घर पहुंचा तो गोहन थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव निवासी मृतका के पिता रामलाल ने पति पर बेटी को मारने का आरोप लगाया। गोहन पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव का अंतिम संस्कार कराया। गोहन थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि नोयडा डॉक्टर से भी बात होने पर बताया गया है, सीमा के छह महीने का बच्चा पेट में खत्म होने से इंफेक्शन हो गया था। जिससे उसकी मौत हुई है। लेकिन रिपोर्ट आने पर वजह साफ हो जाएगी।

महिला शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link