झंडे खरीदने हैं ,पैसा लाओ,थोड़ा हमसे लो.....थोड़ा तुम जुटाओ
अलीगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए झंडे खरीदने का लक्ष्य कई विभागों को दिया गया है। लेकिन स्वास्थ्य महकमे में झंडों की खरीद वसूली के आरोपों में घिर गई है।
सीएमओ स्तर से सभी सीएमएस, चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारियों को 10 लाख रुपये के तिरंगे झंडे खरीदने का लक्ष्य दे दिया है। इसको लेकर महकमे में अधिकारियों-कर्मचारियों से धन एकत्रित किया जा रहा है। अफसर बाकायदा कर्मचारियों से कह रहे हैं कि झंडे खरीदने के लिए कुछ पैसा हमसे लो कुछ आप लोग जुटाओ। यह धन संकलित कर निर्धारित बैंक खाते में 12 अगस्त से पहले जमा करना है। तभी झंडे स्वयं सहायता समूह से खरीदे जाएंगे।
सीएमओ कार्यालय से इस संबंध में 7 अगस्त को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें नोडल अधिकारियों से संपर्क साधने की बात कही गई है। कहा गया कि सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार झंडे खरीदने हैं। सभी का अलग अलग लक्ष्य है। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य प्रभारियों के स्तर से स्टाफ से वसूली की जा रही है। सभी पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ये है विभागवार लक्ष्य : पुलिस 5000, नगर निगम-110000, एएमयू 1000, एडीएम निकाय 35000, सीएमओ-25000, डीआईओएस-5000, बीएसए 25000, उपनिदेशक पर्यटन-1000, आरटीओ-25000, बाल विकास योजना-5000, युवा कल्याण अधिकारी-2100, डूडा-10000, उद्योग केंद्र-50000, नेहरू युवा केंद्र- 2500, डीपीआरओ-500080, जला निगम ग्रामीण-10000, रोजगार अधिकारी-25000, कृषि-25000, वन-5000, पीडब्ल्यूडी-25000, आरईडी-10000, अर्थ-संख्या अधिकारी-10000, समाज कल्याण- 2000, सहकारिता-5000, बिजली- 10000, मंडी-10000, डीएसओ- 50000, आरएमओ-10000, सेवायोजन-2000, लीड बैंक- 25000, जिला पंचायत-5000, क्रीड़ा-2000, वाणिज्यकर 25000 कुल 1057680 झंडे का लक्ष्य।
%20(6).jpeg)

