Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 15, 2024

शिक्षण संस्थाओं में सुबह 8.30 बजे फहराया जाएगा तिरंगा


मैनपुरी, स्वतंत्रता दिवस के तहत आज जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि प्रात 6 बजे से 3 किमी. दौड़ का आयोजन स्टडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक एवं वापस स्टेडियम की जाएगी। दौड़ के विजेता यहां पुरस्कृत भी होंगे। प्रात 7.30 बजे नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में माल्यार्पण होंगे। यहां प्रभातफेरी का आयोजन भी किया जाएगा।



डीएम ने बताया कि प्रात 8 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर व प्रात 8.30 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रात 9 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, न्यायालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रात 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, निशुल्क रक्तजांच व रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। प्रात 11.30 बजे जिला जेल में कैदियों को फल वितरण होगा।


शाम को पालिका में होगा कवि सम्मेलन, मुशायरा दोपहर 12 बजे मलिन बस्तियों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शाम 5 बजे नगर पालिका, कलक्ट्रेट, बेवर शहीद स्मारक, देवी मेला प्रांगण में स्थापित शहीद स्मारकों, ब्लॉक के शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। अपराह्न 5.15 बजे पालिका प्रांगण में राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन होगा।


शिक्षण संस्थाओं में सुबह 8.30 बजे फहराया जाएगा तिरंगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link