Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 13, 2024

अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित

 पटेहरा (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के लालापुर के एक विद्यालय में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रधान अध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर S बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। 


कंपोजिट विद्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षारत छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो छह अप्रैल को वायरल हुआ था। सात अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान मनोज कुमार राय द्वारा जांच कर विवाद की स्थिति में आठ अप्रैल को आरोपित प्रधानाध्यापक को मड़िहान खंड शिक्षा कार्यालय में संबद्ध किया गया था । बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।

अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link