Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 27, 2024

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए सैम्पल प्रश्न पत्र जारी

 लखनऊ,। आगामी चार दिसम्बर को होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (नैस) के लिए कक्षा तीन व छह के विद्यार्थियों को अभ्यास कराने को लेकर सैम्पल प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए।



चार दिसम्बर से पूर्व प्रत्येक शनिवार को ओएमआर शीट पर अभ्यास कराए जाने के निर्देश के अनुपालन में स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने यह कदम


उठाया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से सभी डायट प्राचार्यों के साथ-साथ सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चार दिसम्बर से पहले प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों का भ्रमण करें। स्कूलों में वहां के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सर्वेक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाए

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए सैम्पल प्रश्न पत्र जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link