Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 27, 2024

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकला जुलूस

 अमरोहाः उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जमा हुए सफाई कर्मचारियों ने - शनिवार को अमरोहा-जोया मार्ग पर - जुलूस निकाला और फिर कलक्ट्रेट - पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। - नेताओं की पेंशन बंद करो, पुरानी - पेंशन बहाल करो, सरीखे नारे चारों - तरफ गूंजते रहे। इसके बाद संघ - पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने - मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन - डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव को - सौंपा और समस्या के समाधान की - मांग की।




तयशुदा कार्यक्रम के तहत सफाई = कर्मचारी जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के - नेतृत्व में गांव जोई के मैदान पर - एकत्र हुए। दोपहर दो बजे सभी - कर्मचारी पैदल ही जुलूस की शक्ल - में कलक्ट्रेट के लिए निकल पड़े। इस - बीच कर्मचारी जोरदार नारेबाजी व - प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। बाद में कलक्ट्रेट में दाखिल हुए और डीएम

कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है और शेयर बाजार पर आधारित व्यवस्था है। इससे पंचायती राज विभाग के सभी कर्मचारी निराश हैं। इसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन को बहाल किया


जाए। तत्पश्चात कर्मचारियों ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रूपचंद, पवन सिंह, अमर सिंह, इरफान, विजयपाल, चंद्रसेन, सतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल, हितेश कुमार, महेश कुमार, इकबाल आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकला जुलूस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link