Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 28, 2024

माध्यमिक विद्यालयों को संवारेंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी

 प्रतापगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की



दशा सुधारने के लिए विभाग ने नई कवायद शुरू की है। विभाग ने तय किया है कि निदेशालय व जिला स्तर के अधिकारी कक्षा छह से 12वीं तक के एक-एक विद्यालय गोद लेंगे। वे इन विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आदर्श बनाएंगे।


ये भी पढ़ें - लंबित भर्ती परीक्षाओं को पटरी पर लाने के लिए रोज का लक्ष्य निर्धारित

ये भी पढ़ें - पूर्व में कार्यरत शिक्षामित्र जो अब अध्यापक के रूप मे कार्यरत का पुरानी पेंशन योजना के लिए भरा गया विकल्पपत्र

ये भी पढ़ें - अवकाश मैनेजमेंट : दीवाली के त्यौहार पर यदि 2 CL लगा दें तो मिल सकता है पूरे 8 दिन का अवकाश

ये भी पढ़ें - संस्कृत महाविद्यालयों में जल्द शुरू होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती

शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब अधिकारी हाईस्कूल और इंटर के विद्यालयों को गोद लेकर बुनियादी सुविधाएं बेहतर करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि निदेशालय स्तर के अधिकारी निदेशालय या उसके आसपास


विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए उसे गोद लेने की योजना चल रही है। स्कूल को गोद लेकर

व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।-

ओमकार राणा, डीआईओएस


के एक विद्यालय का चयन करेंगे। मंडल स्तर के अधिकारी अपने मंडल या पास के जिले के विद्यालय व जिला स्तर के अधिकारी अपने जिले के एक विद्यालय का चयन करेंगे। अधिकारी ऐसे विद्यालयों को गोद लेंगे, जहां मूलभूत सुविधाओं की जरूरत हो। गोद लिए गए विद्यालयों की कमियों को केंद्र, राज्य व स्थानीय स्तर की योजनाओं से दूर कराएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट अलंकार जैसी योजनाओं को भी प्रभावी कराएंगे

माध्यमिक विद्यालयों को संवारेंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link