Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 28, 2024

प्रदेश भर में फिर शुरू होंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय : सीएम योगी

 वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कृत विज्ञान की भाषा है, जो कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों में उपयोगी है। संस्कृत की विशेषताएं इसे तकनीकी दृष्टिकोण से सरल और सहज बनाती हैं। इसीलिए हम संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए नए प्रयासों की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश भर में गुरुकुल पद्धति के विद्यालयों को फिर से शुरू करने की तैयारी है।



रविवार को सीएम ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप से प्रदेश के संस्कृत के 69195 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी की।


संस्कृत छात्रवृत्ति समारोह में सीएम ने घोषणा की कि गुरुकुल संस्थानों को सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे संस्थानों को अच्छे आचार्यों की नियुक्ति की स्वतंत्रता दी जाएगी। निशुल्क भोजन छात्रावास की व्यवस्था कराने वाले मठ, मंदिर और आश्रम को सरकार संस्कृत विद्यालय की मान्यता के साथ ही अनुदान भी देगी।

प्रदेश भर में फिर शुरू होंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय : सीएम योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link