Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 15, 2024

स्कूल में 15 वर्ष की छात्रा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

 तरनतारन । 11वीं कक्षा की एक छात्रा की स्कूल परिसर के मैदान में दौड़ते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिले के बाबा दीप सिंह पब्लिक स्कूल डेहरा साहिब की छात्रा हरलीन कौर (15) निवासी गांव राहल चाहल जिला तरनतारन शुक्रवार शाम को स्कूल के मैदान में दौड़ रही थी।



 उसने माता-पिता की सलाह पर वजन कम करने के लए दौड़ना शुरू किया था। हरलीन कौर ने अभी मैदान का एक चक्कर ही लगाया था कि वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच स्कूल के मालिक गुरप्रताप सिंह पन्नू उसे अपनी कार में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एजेंसी

स्कूल में 15 वर्ष की छात्रा को पड़ा दिल का दौरा, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link