Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 15, 2024

कांस्टेबल जीडी में मध्य क्षेत्र से 9598 का चयन

 प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। अंतिम परिणाम में 44,266 (39,375 पुरुष और 4891 महिला) को नौकरी मिली है।




मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार के कुल 9598 (8649 पुरुष व 949 महिला) को केंद्रीय सुरक्षा बलों में नौकरी मिली है। इस भर्ती के लिए देशभर के 52,69,500 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मध्य क्षेत्र से 1520290 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था।

कांस्टेबल जीडी में मध्य क्षेत्र से 9598 का चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link