Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 24, 2024

कोर्ट ने दिलाए गणित में 34 की 69 नंबर

 प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड प्रयागराज के अपर सचिव को याची को गणित में 34 के स्थान पर 69 अंक देकर एक माह में सही अंकपत्र जारी करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने ओरैया की आस्था की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।



यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुई आस्था को बोर्ड के परीक्षक ने मूल्यांकन के बाद गणित में 34 अंक दिए थे। आस्था का कहना था कि उसने अधिकतर सही उत्तर दिए हैं और उसे काफी कम नंबर दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने आस्था की उत्तर पुस्तिका की विशेषज्ञ से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी। सरकारी वकील ने दो विशेषज्ञों की रिपोर्ट दी। एक ने 69 अंक दिए तो दूसरे ने 66 नंबर। इस पर कोर्ट ने आस्था को 69 नंबर देने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने दिलाए गणित में 34 की 69 नंबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link