Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 5, 2024

Primary ka master: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहेे शिक्षक पर केस दर्ज

 सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिडई थाने में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के मामले में एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल की तहरीर या मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर आरोपी 20 साल से नौकरी कर रहा था। सत्यापन मामला पकड़ में आया इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी। मिठवल ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पतेड़वा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात एक फर्जी शिक्षक पर खंड शिक्षाधिकारी राम कुमार सिंह की तहरीर पर डिड़ई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक को विभाग की ओर से नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। जवाब न मिलने पर उसे सितंबर में बर्खास्त किया गया था। अब पुलिस ने बीइओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।



पुलिस को दिये तहरीर में बीईओ ने कहा कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम असनहरा निवासी मुन्ना प्रसाद चौरसिया ने आजमगढ़ जनपद के सिंधारी के ग्राम समेंदा निवासी मुन्ना प्रसाद पुत्र बंशी प्रसाद चौरसिया का शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लगाकर सहायक अध्यापक पद पर वर्ष 2004-2005 में नौकरी हासिल कर ली। जिले में शिक्षक फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ ने कुछ दिन पूर्व इस शिक्षक के फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने की जानकारी बीएसए को दी।


बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कराये गए शैक्षणिक दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। जिस शिक्षक का दस्तावेज नौकरी में यहां लगाया गया था, उस शिक्षक की तैनाती उसके मूल जिला आजमगढ़ में ही होना पाया गया। इसके बाद विभाग की ओर से फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक को सितंबर माह में विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई।


थाना प्रभारी डिड़ई शशांक कुमार सिंह का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Primary ka master: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहेे शिक्षक पर केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link