Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 15, 2025

12वीं के छात्र को जड़े थप्पड़, शिक्षक पर केस

 सीतापुर। बिसवां स्थित एक स्कूल के शिक्षक को दलित छात्र को पीटना भारी पड़ गया। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




मानपुर थाना क्षेत्र के नकारा गांव निवासी कर्मराज ने बताया कि वह बिसवां के श्रीराम चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ता है। बताया कि गत पांच दिसंबर को बिसवां के मास्टर कॉलोनी निवासी शिक्षक व उनके कक्षा अध्यापक यशवीर कक्षा में आए। उसे बुलाकर वे विज्ञान के सवाल पूछने लगे। छात्र का आरोप है कि उत्तर गलत होने पर शिक्षक यशवीर नाराज हो गए।


उन्होंने छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसके कान पर चोटें आई हैं। आरोप है कि इसके बाद जातिगत टिप्पणी कर उसे स्कूल से भी भगा दिया। वहीं, चोट लगने के बाद छात्र को सुनाई देना कम हो गया है। छात्र ने बिसवां कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



एल्पिस स्कूल के छात्र की पिटाई, नाक की हड्डी टूटी


सीतापुर। बिसवां के एल्पिस स्कूल के छात्र की एक युवक ने पिटाई कर दी। पटेलनगर निवासी ममता सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रूपम सिंह एल्पिस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। सात अगस्त को रायगंज निवासी वेदांशू ने उसे पीटा था। इसके बाद स्कूल में समझौता हुआ था। घटना के पांच माह बाद 24 दिसंबर को वेदांशू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूपम को गालियां दीं। विरोध पर वेदांशू ने अपने परिजनों को बुलाकर रूपम की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में रूपम के नाक व मुंह से काफी खून निकला। दावा है कि रूपम के नाक की हड्डी भी टूट गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (

12वीं के छात्र को जड़े थप्पड़, शिक्षक पर केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link