Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 15, 2025

यूपी में 21 जिले गलन से ठिठुरे, आज बारिश के आसार

 गलन भरी पछुआ हवा ने रात से ही अधिसंख्य जिलों को अपनी जद में ले लिया। नतीजतन 21 जिलों में दिन के समय रात जैसी ठंडक रही। आसमान में सूर्य कोहरे की चादर के पीछे छिप गया। फतेहपुर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा




इसके अलावा गाजीपुर, वाराणसी, बहराइच, इटावा में भी सर्दी का सितम दिखा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो रहा है। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर


प्रदेश में इसका असर रात तक दिखने लगेगा। वहीं, लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।


लखनऊ में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 रहा। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।


कानपुरः दिन के तापमान में थोड़ा सुधार


मंगलवार सुबह अब तक का सबसे भीषण कोहरा रहा। दृश्यता कहीं- कहीं शून्य तो कहीं 20 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोहरा बना रहेगा। कोहरे की मोटी चादर बन जाने से रात के तापमान में वृद्धि हो गई। न्यूनतम पारा 7.8 से बढ़ कर 9.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम 15.8 से 20.4 हो गया, इसमें 5.4 डिग्री की वृद्धि हो गई। 24 घंटे पहले यह पांच डिग्री घट गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को बादल आएंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

यूपी में 21 जिले गलन से ठिठुरे, आज बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link