Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 15, 2025

विक्षोभ से आज फिर बदलेगा मौसम

 गलन भरी पछुआ हवा ने रात से ही अधिसंख्य जिलों को जद में ले लिया। नतीजतन 21 जिलों में दिन के समय रात जैसी ठंडक रही। फतेहपुर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम पारा 14.2 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।




वहीं दिन ढलते ही लखनऊ और आसपास का इलाका घने कोहरे में डूब गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो रहा है। बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर रात तक दिखने लगेगा।


लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। लखनऊ में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम 11 रहा। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।

विक्षोभ से आज फिर बदलेगा मौसम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link