Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 16, 2025

आज कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

 लखनऊ। प्रदेश के तमाम तराई और दक्षिणी जिलों में बुधवार को भी धूप नहीं खिली। बादलों की आवाजाही संग दिन भर गलन भरी ठंडी हवाओं का प्रकोप रहा। फतेहपुर 6.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।



कोहरे की घनी चादर की वजह से बुधवार सुबह कानपुर की दृश्यता शून्य तक सिमट गई। वहीं राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, मेरठ, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 25 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। संवाद

आज कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link