Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 1, 2025

हाड़ कंपाऊ नया साल, घने कोहरे की भी चेतावनी

 लखनऊ। विदा होने से पहले 2024 हाड़ कंपाने वाली ठंडक का अहसास करा गया। मंगलवार को दिनभर छिपे रहे सूरज की बीच चल रही सर्द पछुआ हवाओं ने पूरे प्रदेश को कड़ाके की ठंड की चपेट में ले लिया। 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।




हवा में गलन और ठिठुरन के बीच कोहरा भी लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा रहा है। नए साल का आगाज भी शीत दिवस (कोल्ड डे) के साथ होगा। मौसम विभाग ने




इसके लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, तराई समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।




मंगलवार को बुलंदशहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बलिया में सर्वाधिक 22 डिग्री तापमान रहा। मुरादाबाद में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से मौसम फिर से करवट लेगा।




तेज हवाओं के असर से प्रदेश में कोहरा छंटेगा, इससे धूप धरती की सतह तक पहुंचेगी और दिन के तापमान में 4 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी दो दिन राहत की उम्मीद नहीं है।




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से प्रदेश में बृहस्पतिवार तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान गिरेगा।


कड़ाके की ठंड में पहाड़ से मैदान तक कांप रहे




नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। साल के आखिरी दिन दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बादलों के साथ सूरज की आंखमिचौली भी चलती रही। ब्यूरो

हाड़ कंपाऊ नया साल, घने कोहरे की भी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link