Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 1, 2025

गूगल मैप के इस्तेमाल से फिर अधूरे पुल पर हादसे का शिकार हुई कार

 हाथरस। गूगल मैप की वजह से मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा मेंडू से वाहनपुर के बीच पड़ने वाले अधूरे ओवरब्रिज पर लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार की रात गूगल मैप ने बरेली से मथुरा जा रही एक कार को अधूरे पुल पर चढ़ा दिया और आगे जाकर कार अवरोधक से टकरा गई। कार सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से परिजन उन्हें बरेली ले गए। कार सवार अरविंद कुमार, देवसरा थाना भामौरा बरेली के रहने वाले हैं।



 वह सोमवार रात बरेली से मथुरा जिले के बरसाना में भंडारे में जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेवीगेशन एप गूगल लगाया हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे इसके सहारे उनकी कार कस्बा मेंडू से गांव वाहनपुर के बीच अधूरे पुल पर चढ़ गई। पुल पर कुछ देर चलने के बाद अचानक उनकी कार मिट्टी के टीले से जाकर टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। संवाद

गूगल मैप के इस्तेमाल से फिर अधूरे पुल पर हादसे का शिकार हुई कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link