Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 19, 2025

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को

 लखनऊ। प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेशपत्र अलग से जारी किए जाएंगे।



वहीं दूसरी तरफ सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गई है।


आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन भर्ती की लिखित परीक्षा 16 फरवरी को हुई और 17 फरवरी को इनकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। इसी क्रम में आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि भरकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।


अभ्यर्थी एक से अधिक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link