Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 19, 2025

इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी को ऑनलाइन होगा आवेदन

 लखनऊ, वाहन मालिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की सब्सिडी के लिए जल्द ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शासन की मंजूरी मिलते ही आईटी डिपार्टमेंट की मदद से आवेदन पोर्टल upevsubsidy.in में बदलाव किया जाएगा।




राज्य सरकार ने 14 अक्तूबर 2022 से 13 अक्तूबर 2023 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना लागू थी, जिसे 2027 तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए सरकार ने पोर्टल भी शुरू किया है। अब तक प्रदेश में आठ हजार लोगों को सब्सिडी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर पांच हजार और चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये सब्सिडी मिलती है। दोपहिया वाहनों के डीलर हर जगह नहीं हैं। लखनऊ में सिर्फ ओला के टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल की डीलरशिप है, जबकि प्रदेश भर में वाहन चल रहे हैं। यानी लखनऊ या कहीं और से खरीदे गए वाहन दूसरे जिलों में चल रहे हैं। ऐसे में पांच हजार रुपये के लिए वाहन स्वामी को डीलर के पास जाना पड़ेगा। नतीजतन अधिकतर वाहन मालिक आवेदन ही नहीं करते। अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर 2022 से अब तक 22 हजार आवेदन आए हैं। इनमें 8500 लोगों को ही सब्सिडी मिल सकी है।


इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी को ऑनलाइन होगा आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link