Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 19, 2025

खुद के बच्चे अंग्रेजी पढ़ते दूसरों पर उर्दू थोप रहे :योगी

 उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, विशेष रूप से सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा नेता अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाएंगे और जब सरकार आम जनता के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करती है, तो ये लोग उर्दू थोपने की वकालत करने लगते हैं, यानि ये बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। यह नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है।


यह मामला तब उठा जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन में जानकारी दी कि विधानसभा की कार्यवाही का भोजपुरी, अवधी, ब्रज,बुंदेलखंडी के अलावा अंग्रेजी में भी प्रसारण होगा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अंग्रेजी का विरोध किया तो मुख्यमंत्री योगी ने जवाब देकर कार्यवाही में इन भाषाओं को स्थान देने के फैसले का स्वागत किया।



मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल यूपी की सांस्कृतिक विरासत के विरोधी हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे और दूसरे के बच्चे के लिए अगर वह सुविधा सरकार देना चाहती है तो कहते हैं कि नहीं उर्दू पढ़ाओ इसको।


खुद के बच्चे अंग्रेजी पढ़ते दूसरों पर उर्दू थोप रहे :योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link