Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 13, 2025

अजब गजब: 128 किलो की पत्नी के नीचे दबकर पति मरा

 128 किलो की पत्नी के नीचे दबकर पति मरा

अहमदाबाद। गुजरात में एक अजीब से हादसे में पति की मौत हो गई। राजकोट के रहने वाले नटवरलाल उस समय गंभीर रूप से जख्मी हो गए जब उनकी पत्नी उनके ऊपर गिर पड़ीं। राजकोट के रामधाम सोसाइटी में रहने वाली एक महिला मंजुला का पैर फिसल गया और वो अपने पति के ऊपर गिर पडी, जिससे उसके पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का वजन 128 किलो था और उसके अपने पति के ऊपर गिरने से उसके पति नटवरलाल के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।


जानकारी के मुताबिक, 68 साल की महिला मंजुला विठ्ठल के बेटे आशीष को सुबह चार बजे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिससे वो घबरा गयीं और जल्दबाजी में सीढ़ियां चढ़कर उसके कमरे में जाने की कोशिश करने लगीं। उन्हीं के पीछे उनके पति नटवरलाल भी चल रहे थे। इसी बीच मंजुला का पैर फिसला और वो नटवरलाल पर गिर पड़ीं। भारी भरकम वजन की वजह से नटवरलाल के सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों मृतघोषित कर दिया




अजब गजब: 128 किलो की पत्नी के नीचे दबकर पति मरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link