Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 3, 2025

परीक्षा ड्यूटी से लौट रहा इंचार्ज प्रधानाध्यापक लापता, गुमशुदगी दर्ज

 बिवांर (हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का इंचार्ज प्रधानाध्यापक व मौजूदा में यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाला शिक्षक शनिवार से लापता है। पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



जनपद जालौन के उरई कस्बा के शांति नगर मोहल्ला निवासी श्याम करन ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका बेटा जीतू क्षेत्र के गलिहामऊ प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक है। मौजूदा समय में बिवांर के हीरानंद इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी कर रहा था। शनिवार को सुबह पॉली की ड्यूटी करने के बाद वह डाक जमा करने मुस्करा बीआरसी गया था। उसने शाम पांच बजे अपनी पत्नी से बात भी की और कहा कि वह शाम छह बजे तक घर लौट आएगा, लेकिन अभी तक वह नहीं लौटा है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। साल 2021 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो साल का एक बेटा भी है। छानी गांव में एक कमरा भी किराये पर ले रखा था। कभी देर हो जाती तो वहीं रुक जाता था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। सीडीआर निकालकर उसकी आखिरी लोकेशन पता की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है

परीक्षा ड्यूटी से लौट रहा इंचार्ज प्रधानाध्यापक लापता, गुमशुदगी दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link