Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 3, 2025

Primary ka master: 'शिक्षक ही संगठन की रीढ़'

 मिठौरा। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यसमिति की बैठक ब्लाॅक अध्यक्ष अभय कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने कहा कि सभी शिक्षक महासंघ से जुड़े। शिक्षक ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल यादव ने कहा कि महासंघ अनवरत शिक्षक हित में संघर्ष कर रहा है, जिसके कारण शिक्षक निर्भिक होकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। संगठन मंत्री सतीश गोयल ने कहा महासंघ शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करा रहा है।


बैठक को संयुक्त महामंत्री राकेश मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनुराग मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री गोपाल पासवान ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरींद्र मिश्र, कृष्ण मोहन पटेल, बंगीता, आशीष कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, नागेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद

Primary ka master: 'शिक्षक ही संगठन की रीढ़' Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link