Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 5, 2025

पीसीएस की मुफ्त कोचिंग के आवेदन 12 तक कर सकेंगे

 पीसीएस की मुफ्त कोचिंग के आवेदन 12 तक कर सकेंगे

लखनऊ। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की मुफ्त तैयारी समाज कल्याण विभाग कराएगा। एससी-एसटी व ओबीसी के पात्र पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा होगी। मुफ्त कोचिंग की सुविधा के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।




समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह के मुताबिक वार्षिक आय छह लाख रुपये होने वाले परिवार के छात्रों को यह सुविधा दी जाएगी। कोचिंग के इच्छुक अभ्यर्थियों को दो हजार रुपये काशनमनी जमा करनी होगी। उन्हें हॉस्टल, भोजन व लाइब्रेरी की मुफ्त सुविधा दी जाएगी।

पीसीएस की मुफ्त कोचिंग के आवेदन 12 तक कर सकेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link