Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 5, 2025

UP Weather Today : चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, अभी और गिरेगा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

 UP Weather Today : चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, अभी और गिरेगा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट



लखनऊ। प्रदेश Pradesh के तापमान में पिछले कुछ दिनों day’s से हो रही बढ़ोतरी थम गई है। फिर से ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है।मौसम विभाग whether department के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ सुबह (भोर) के समय धुंध व कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है।


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह week प्रदेश Pradesh के समस्त कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


कानपुर नगर में प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में ही 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 26.6, बहराइच में 26.4 व वाराणसी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की उत्तर प्रदेश में अब भीषण ठंड पड़ने वाली है।

UP Weather Today : चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, अभी और गिरेगा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link