Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 26, 2026

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सात मई से 21 तक स्व-गणना

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सात मई से 21 तक स्व-गणना

● पहली बार लोगों को स्व-गणना का दिया गया है विकल्प

● पोर्टल या ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रश्नावली भरनी होगी




लखनऊ, जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) के तहत प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया सात मई से 21 मई तक की जाएगी। पहली बार लोगों को स्व-गणना का विकल्प दिया गया है।




इस दौरान सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकान गणना का फिल्ड कार्य प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय में बुधवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त व सहायक व जोनल अफसरों के एक दिवसीय प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय शीतल वर्मा ने प्रथम चरण की जनगणना के कार्य को संपादित किए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक की अध्यक्षता नगर निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज झा ने की।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सात मई से 21 तक स्व-गणना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link