हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर
प्रयागराज, । अप्रैल में प्रस्तावित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से दो हजार से अधिक विद्यार्थी बाहर हो सकते हैं। इन विद्यार्थियों ने समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की। सत्र 2025-26 के लिए 15,601 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से केवल 13,520 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा की। शेष 2,081 विद्यार्थी फीस न जमा होने के कारण परीक्षा प्रक्रिया से बाहर माने जा रहे हैं।
एनआईओएस की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार अप्रैल व अक्टूबर में आयोजित की जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नियमित पढ़ाई से वंचित विद्यार्थी, कामकाजी युवा और ड्रॉपआउट बच्चे शामिल होते हैं। ऐसे में फीस न जमा होने से इन विद्यार्थियों के एक सत्र का नुकसान तय माना जा रहा है। प्रयागराज में 832 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, प्रतापगढ़ में 161 और कौशाम्बी में 165 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

