Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 26, 2026

एसआईआर में दसवीं का प्रवेश पत्र उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के साथ मान्य

एसआईआर में दसवीं का प्रवेश पत्र उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के साथ मान्य


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर में पहचान सत्यापन के लिए कक्षा 10 के प्रवेश पत्र को उत्तीर्ण होने के प्रमाणपत्र के साथ लगाया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस नायडू द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने के बाद आदेश पारित किया। अधिवक्ता ने इस बारे में चिंता जताई थी कि क्या इस तरह के प्रवेश पत्रों को अपने आप में पूर्ण पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह पहले ही निर्देश दे चुकी है कि प्रवेश पत्र केवल पूरक दस्तावेज होगा। पीठ ने स्पष्ट किया कि माध्यमिक (कक्षा 10) के प्रवेश पत्रों को जन्म प्रमाण पत्र और पारिवारिक पहचान के रूप में उत्तीर्ण प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है।


एसआईआर में दसवीं का प्रवेश पत्र उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के साथ मान्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link