Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 26, 2026

सिम बाइंडिंग के नियम तय समय पर लागू होंगे, व्हाट्सएप या टेलीग्राम यूजर जैसे ऐप्स पर पड़ेगा अधिक फर्क

सिम बाइंडिंग के नियम तय समय पर लागू होंगे, व्हाट्सएप या टेलीग्राम यूजर जैसे ऐप्स पर पड़ेगा अधिक फर्क

नई दिल्ली। डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए सिम बाइंडिंग से जुड़े नियम तय समय पर लागू होंगे। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा राजस्व से ज्यादा अहम है।

इसलिए नियमों को तय समय पर लागू किया जाएगा। वेब सेशन के अनिवार्य लॉगआउट नियम में भी कोई बदलाव करने पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह घंटे के बाद ऑटोमैटिक लॉगआउट का नियम पहले की तरह लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा और राजस्व के बीच संतुलन की बात आती है तो सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। 



अभी तक व्हाट्सएप या टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर एक बार अकाउंट बन जाने के बाद अगर सिम कार्ड निकाल भी दें तो ऐप चलता रहता है। नये नियमों के तहत मैसेजिंग ऐप केवल तभी काम करेंगे, जब वह सिम कार्ड उस डिवाइस में मौजूद और सक्रिय होगा जिससे वह रजिस्टर्ड है।


सिम बाइंडिंग के नियम तय समय पर लागू होंगे, व्हाट्सएप या टेलीग्राम यूजर जैसे ऐप्स पर पड़ेगा अधिक फर्क Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link